क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद गावस्कर ने किया केएल राहुल का बचाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 07:00 AM IST

दक्षिण अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच बुधवार से 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। ये टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज है।

Image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद गावस्कर ने किया केएल राहुल का बचाव

तिरुवनंतपुरम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज बुधवार से केरल के तिरुवनंतपरुम में शरू होने जा रही है। भारतीय टीम के पास अपनी टी20 विश्व कप की तैयारियों को परखने और अंतिम रूप देने का यह आखिरी मौका है। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 के अंतर से सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया द. अफ्रीकी टीम से दो-दो हाथ करने को तैयार है।

अपने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं केएल राहुल

ऐसे में कंगारुओं के खिलाफ बल्ले से नाकाम रहे टीम के उपकप्तान केएल राहुल का विश्व कप के मद्देनजर बचाव किया है। स्पोर्ट्स हार्निया से उबरने के बाद राहुल ने टीम में वापसी की है लेकिन वो उस रंग में नजर नहीं आए हैं जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें बार बार टीम इंडिया में शामिल होने का मौका दिया जाता है।

मोहाली में अर्धशतक के साथ की थी सीरीज में शुरुआत

एशिया कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज की शुरुआत राहुल ने मोहाली में 35 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर की थी। लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में वो 10 और 1 रन की पारी खेल सके। सीरीज में खेले 3 मैच में वो 22 के औसत से 66 रन बना सके।

वापसी के बाद 25.75 के औसत स बनाए

एशिया कप से लेकर अबतक राहुल ने 8 मैच खेले हैं। जिसकी 8 पारियो में वो 24.75 के औसत से 198 रन बना सके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 62 रन चोट से वापसी के बाद उनका सर्वाधिक टी20 स्कोर रहा है। वहीं एक और अर्धशतकीय पारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेली।

गावस्कर ने कहा, टीम के लिए गंवाया अपना विकेट

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के फॉर्म का बचाव करते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने दूसरे और तीसरे टी20 मैच में अपना विकेट शुरुआत में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में टीम के लिए कुर्बान कर दिया। गावस्कर ने कहा, वो मैदान पर वो काम कर रहे थे जैसा टीम उनसे चाहती है। पिछले दोनों मुकाबलों में उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया।

पूर्व कप्तान ने आगे रहा, नागपुर में 8 ओवर में उनके सामने पहली ही गेंद से बड़े शाट्स खेलने का मजबूरी थी। ऐसे में उन्होंने टीम के लिए अपने विकेट की कुर्बानी कर दी। ऐसे ही भारतीय टीम को जीत के लिए 9 से ज्यादा की औसत से रन बनाने थे। टीम के लिए ऐसे मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिलना जरूरी होता है था। इसी कोशिश में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।'

ऐसे में गावस्कर ने आगे कहा, कोहली की तरह जब राहुल भी मैदान पर प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं। तो उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है। लेकिन ऐसे खिलाड़ी मैदान में रन बनाने के लिए अपने विकेट गंवा दें जो कि उनका मजबूत पक्ष नहीं है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article