क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व पेसर ब्रॉड की सलाह, पांचवें टेस्ट में आर्चर की जगह इस खिलाड़ी को उतारे टीम

India vs England 5th Test: स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आराम देना चाहिये जिन्होंने चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। आर्चर ने लॉडर्स टेस्ट में वापसी करते हुए तीसरी गेंद पर ही विकेट लिया और मैच में पांच विकेट चटकाये । उन्होंने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट भी खेला।

Image

स्टुअर्ट ब्रॉड (Instagram/Wimbledon)

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आराम देना चाहिये जिन्होंने चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। आर्चर ने लॉडर्स टेस्ट में वापसी करते हुए तीसरी गेंद पर ही विकेट लिया और मैच में पांच विकेट चटकाये । उन्होंने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट भी खेला।

ब्रॉड ने स्काय स्पोटर्स से कहा, "हम चार साल तक आर्चर को बाहर नहीं रख सकते और फिर वापसी के बाद उससे इतनी ज्यादा गेंदबाजी कराके फिर अगले चार साल तक बाहर नहीं कर सकते।" आर्चर ने मैनचेस्टर में चार विकेट लिये जबकि इंग्लैंड के बाकी गेंदबाज लय के लिये जूझते नजर आये।

ब्रॉड ने कहा, "मुझे लगता है कि गुस एटकिंसन को खेलना चाहिये । उस पर इतना कार्यभार नहीं रहा है और उसे मौका मिलना चाहिये । टेस्ट क्रिकेट में अभी तक शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ उसे आजमाया नहीं गया है।"

उन्होंने कहा, "ब्रायडन कार्स ने चौथे टेस्ट में पूरी कोशिश की लेकिन वह थका हुआ लग रहा था । जोश टंग ने पहला टेस्ट खेला और निचले क्रम के बल्लेबाजों के ही विकेट लिये लेकिन वह आर्चर का विकल्प हो सकता है।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चार साल बाद वापसी करने पर आर्चर को तीन टेस्ट खिलाने चाहिये । अगर एटकिंसन फिट हैं तो उनके घरेलू मैदान पर उन्हें जरूर उतारना चाहिये।" इस श्रृंखला के बाद ऑस्ट्रेलिया को नवंबर में एशेज श्रृंखला खेलनी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article