क्रिकेट

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कैसा था टीम का रिएक्शन, कोच फ्लेमिंग ने किया खुलासा

IPL 2024: धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इसका मतलब है कि आरसीबी के खिलाफ ओपनिंग मैच में टॉस के वक्त वह शोर नहीं सुनाई देगा दो अक्सर सिक्का उछालते समय दिया करता था। कप्तानी छोड़ने पर टीम का कैसा रिएक्शन था, इस पर फ्लेमिंग ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

IPL 2024: हमेशा की तरह इस बार भी धोनी ने अपने निर्णय से सबको चौंका दिया। IPL का 17वां सीजन शुरू होने में जब 24 घंटे से भी कम का वक्त था ऐसे में धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। धोनी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दे दी थी कि वह इस बार नए रोल में दिखेंगे। अब इस अपडेट के बाद फैंस उनके नए रोल को देखने के लिए उत्साहित हैं। सीएसके में धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मेदा 2021 में ऑरेंज कैप विनर रुतुराज गायकवाड़ को दी गई है।

ऐलान के बाद ड्रेसिंग रुम का माहौल!

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उनके इस फैसले के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था। रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा 'यह बिल्कुल धोनी स्टाइल से लिया गया फैसला था। खिलाड़ी कुछ देर के लिए इमोशनल हुए, लेकिन जल्द ही खिलाड़ी रुतु के लिए जश्न में शामिल हो गए।"

इसके अलावा फ्लेमिंग ने यह उम्मीद जताई कि धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा 'मुझे उम्मीद है कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। उनकी फिटनेश पिछले साल से काफी बेहतर है। उनके खेलने की इच्छा भी हमेशा की तरह है। यह भविष्य को देखते हुए बहुत सोच-विचार करने के बाद किया गया कॉल था। यह रुतुराज के लिए अच्छा रहेगा और वह खुद को बतौर कप्तान निखार पाएंगे।

टूट गई फ्लेमिंग और धोनी की जोड़ी कप्तानी छोड़ने के बाद ही फ्लेमिंग और धोनी की जोड़ी टूट गई है। आईपीएल इतिहास की यह सबसे सफल जोड़ी है। फ्लेमिंग और धोनी की कप्तानी में सीएसके ने सर्वाधिक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। धोनी की कप्तानी में सीएसके पहली बार साल 2010 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। वह आईपीएल जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। 2010 के बाद धोनी की टीम ने 2011, 2018, 2021 और 2023 में जीता था।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article