क्रिकेट

SL vs WI Dream11 Prediction: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

SL vs WI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Playing X1: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएग। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Sri Lanka Cricket Twitter)

Photo : Twitter

SL vs WI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Playing X1: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर रहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 31 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। अगर दूसरे मुकाबले में भी टीम जीत हासिल कर लेती है तो टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की नजर श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पहली जीत पर है। टीम जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज हेड टू हेड (SL vs WI Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से श्रीलंका और वेस्टइंडीज का जीत-हार का हिसाब बराबर है। दोनों टीमों के बीच 1975 से अभी तक कुल 65 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका की टीम को 31 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को भी इतने मुकाबले में जीत मिली है। दोनों के बीच तीन मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

SL vs WI Match, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

दिनांक: 23 सितंबर 2024

समय: 2:30 PM

मैदान: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

Team-1: श्रीलंका और वेस्टइंडीज ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, शाई होप।

बल्लेबाज: चरिथ असलंका।

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डुनिथ वेललेज।

गेंदबाज: गुडाकेश मोटी, जेफरी वेंडरसे, अल्जारी जोसेफ।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: रोस्टन चेज।

Team-2: श्रीलंका और वेस्टइंडीज ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, शाई होप।

बल्लेबाज: ब्रैंडन किंग, चरिथ असलंका।

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डुनिथ वेललेज।

गेंदबाज: गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: रोस्टन चेज।

Team-3: श्रीलंका और वेस्टइंडीज ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: चरिथ असलंका।

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डुनिथ वेललेज।

गेंदबाज: गुडाकेश मोटी, जेफरी वेंडरसे, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: चरिथ असलंका।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, डुनिथ वेललेज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, मोहम्मद शिराज, चामिंडु विक्रमसिंघे , निशान मदुष्का।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

शाई होप, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्डे, शमर जोसेफ, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, एविन लुईस , हेडन वॉल्श जूनियर, ज्वेल एंड्रयू।

(*Disclaimer: श्रीलंका और वेस्टइंडी की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें