क्रिकेट

Aaj Ka Toss Kaun Jeeta SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (18 सितंबर 2024) से खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं श्रीलंका और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में टॉस कौन जीता है।

Image

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट (फोटो- AP)

Who Won The Toss Today, SL vs NZ, Sri Lanka vs New Zealand Match Toss Live: न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के उनके सपने को पूरा करने में अहम साबित हो सकता है। गॉल की स्पिन के अनुकूल पिच पर न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका के उन बहादुर खिलाड़ियों से होगा, जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड में टेस्ट जीत के लिए एक दशक लंबे इंतजार को खत्म किया था। हालांकि, कीवी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित टेस्ट मैच खेलकर आई है और लंबे ब्रेक के बाद तरोताजा होगी। इस मैच में टॉस की भूमिका खास होने वाली है आइए जानते हैं सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड टॉस टाइम (SL vs NZ 1st Test Match Toss Time)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड तीसरा टी20 स्टेडियम (SL vs NZ 1st Test Match Venue)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच श्रीलंका स्थित गॉल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता (SL vs NZ 1st Test Toss Winner)

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (SL vs NZ Squads)

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल, टिम साउथी (कप्तान), मैट हेनरी, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, जेफरी वांडरसे, प्रभात जयसूर्या, ओशादा फर्नांडो

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article