क्रिकेट

माफी मांगनी चाहिए, वैभव सूर्यवंशी से मिले श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद में मंगलवार को उस समय एक नया मोड़ आया जब ऐसी खबरें सामने आई कि श्रीलंका के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने वैभव से मुलाकात की। ये सीनियर खिलाड़ी वो हैं जो वैभव को आईपीएल के माध्यम से जानते हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी, अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के कुछ सीनियर खिलाड़ी जो वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल के माध्यम से जानते हैं, उन्होंने इस युवा बल्लेबाज से मुलाकात की है। उन्होंने माना कि इस पूरे घटनाक्रम पर उन्हें पछतावा है। इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम में श्रीलंका ए के कुछ खिलाड़ियों को ऐसा लगता है कि कैंप को इंडिया ए के खिलाड़ियों से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, यह किस तरह से होगा, इसको लेकर आधिकारिक रुप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वैभव की नहीं थी गलती

इस पूरे घटनाक्रम में कुछ डेवलपमेंट के बाद ऐसी चीज पता चली है कि जिस खिलाड़ी से वैभव की धक्का-मुक्की हुई वो पहले ही मुकाबले से उनके पीछे पड़े थे और लगातार वैभव पर कमेंट कर रहे थे। जब भारत ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहला मुकाबला रोमांचक तरीके से जीता था तो उस मुकाबले में भी विशेन ने वैभव को उकसान की कोशिश की थी। हालांकि, वहां वह कामयाब नहीं हुए थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने वही गलती दोबारा की।

श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी जब सुपर ओवर में वैभव और सुर्यांश की जोड़ी 17 रन नहीं बना पाई और दोनों वापल लौट रहे थे तो श्रीलंका ए के गेंदबाज विशेन हलाम्बेज ने उन्हें यह कहकर भड़काया कि 'यह आईपीएल नहीं है घर जाओ' उनके उकसाने के बाद वैभव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, वैभव ने जो किया उसे भी जस्टिफाई नहीं किया जा सकता, लेकिन क्रिकेट को जेंटलमैन गेम माना जाता है और उस छवि पर आंच नहीं आनी चाहिए। अब इंडिया ए को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article