क्रिकेट

IND A vs AFG A, Live Score Streaming: फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में चाहिए जीत, जानें कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

IND A vs AFG A Live Score Streaming: ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान ए से होगा। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए (साभार-X)

IND A vs AFG A Live Score Streaming: बुधवार को ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान ए से दांबुला में होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। एक-एक जीत के साथ टीम इंडिया फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे पायदान पर है। पहले अफगानिस्तान और फिर श्रीलंका से हारने के बाद इंडिया ए ने अपने लिए फाइनल के सफर को मुश्किल बना लिया है। अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अफगानिस्तान को हराना होगा। श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के कप्तान ने कुछ गलत फैसले लिए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें इसमें सुधार लाना होगा। वैभव सूर्यवंशी भी जिस तरह की क्रिकेट खेलकर आईपीएल से आए थे, अब तक उन्होंने निराश किया है। अगर आप भी इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला (IND A vs AFG A Match Date)

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला बुधवार, 17 जून को होगा।

कहां होगा इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला (IND A vs AFG A Match Venue)

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला (IND A vs AFG A Match Timing)

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस 9.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला (IND A vs AFG A Match On Tv)

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज के मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

कहां देखें इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग(IND A vs AFG A Match Live Streaming)

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीम-

इंडिया ए की टीम- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर ), प्रियांश आर्य ,रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा (कप्तान) ,आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे,अरशद खान,विप्रज निगम,अनुकूल रॉय,अंशुल कंबोज।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- वनडे में क्यों फेल हो रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

अफगानिस्तान ए की टीम- इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल,खालिद तनिवल,एजाज अहमद अहमदजाई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर ),खलील गुरबाज,जाहिर खान,अब्दुल्ला अहमदज़ई,मोहम्मद इब्राहिम,फरमानुल्लाह सफी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!