क्रिकेट

श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, गाले में होने वाले टेस्ट से पहले फैंस को दिया तोहफा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गाले टेस्ट से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 15 अगस्त से होने वाले इस मुकाबले को अब फैंस बिना किसी टिकट के देख पाएंगे। यह सीरीज WTC फाइनल के लिहाज से काफी अहम है।

Image

भारत और श्रीलंका टेस्ट (साभार-X)

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गाले टेस्ट से पहले बड़ी घोषणा करते हुए 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को स्टेडियम में फ्री में एंट्री का ऐलान कर दिया। श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा ,’’ श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट श्रृंखला के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।’’

पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट देखने दर्शक कम ही आते हैं। पहले भी भारतीय टीमों ने खाली स्टेडियमों में मैच खेले हैं। हालिया कुछ सालों में जिस तरह क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट, टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता कम हुई है। जब से टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है, इस फॉर्मेट को कोई देखना नहीं चाहता है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला फैंस को स्टेडियम आने के लिए आकर्षित करेगा।

WTC के लिहाज से खास है सीरीज

भारत और श्रीलंका दोनों टीमों के लिए यह सीरीज खास होने वाला है। वर्तमान में WTC के प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें पोजीशन पर जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर है। भारत को टॉप-4 में आने के लिए ना केवल इस सीरीज को जीतना होगा बल्कि श्रीलंका के खिलाफ उसे क्लीन स्वीप करना होगा। अगर श्रीलंका की टीम जीत जाती है तो टीम इंडिया के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। भारत को इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे घर पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलना है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article