SRH vs CSK Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर इस सीजन यह तीसरा मुकाबला है। अब तक हुए दो मैच में हैदराबाद ने एक में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले मुकाबले में हैदराबाद की गेंदबाजी पटरी पर लौट आई, जिससे इस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। चेन्नई के खिलाफ मैच में पैट कमिंस के खेलने की भी संभावना है ऐसे में परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी जिम्मेदारी टीम मैनेजमेंट पर होगी।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय
पिछले मुकाबले में हैदराबाद को दो डेब्यूटेंट का सहारा मिला था। साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी ने अचानकर इस टीम की गेंदबाजी समस्या खत्म कर दी थी और अब ऐसी खबर है कि पैट कमिंस भी टीम से जुड़ गए हैं। कमिंस के जुड़ने से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में किसे रखा जाए और किसे हटाया जाए इसको लेकर टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। बल्लेबाजी में हेड और अभिषेक कंसिसटेंट नहीं हैं। ऐसे में अगर दोनों इस मुकाबले में चले तो हैदराबाद को जीत से कोई रोक सकता है।
वहीं दूसरी तरफ सीएसके को थाला का इंतजार है। धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है। चेन्नई की कमजोरी उसकी सलामी जोड़ी का ना चल पाना है। गायकवाड़ अब तक संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में टीम की भलाई के लिए वह खुद को नंबर 3 पर डिमोट कर इनफॉर्म आयुष म्हात्रे को संजू सैमसन के साथ मौका दे सकते हैं।
आज के मैच में CSK और SRH की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा , ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर ), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, पैट कमिंस।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
