क्रिकेट

आईपीएल 2023 में SRH, MI और CSK लेना चाहती हैं इस खिलाड़ी की सेवाएंः रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:32 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 अभी काफी दूर है, लेकिन एक खिलाड़ी को लेकर कई टीमें अचानक आमने-सामने आ गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं।

Image

कैमरन ग्रीन

हाल में समाप्त हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी चमके और इनमें सबसे ऊपर जिस खिलाड़ी का नाम आता है, वो हैं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन। इस ओपनर-ऑलराउंडर ने भारतीय पिचों पर ऐसा धमाल मचाया है कि अब आईपीएल टीमों की नजरें भी इस खिलाड़ी पर टिक गई हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज से पहले कैमरन ग्रीन ने अपने करियर में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में उनको ओपनिंग करने का अवसर दिया गया। इस 6 फीट 7 इंच लंबे क्रिकेटर ने ना सिर्फ इस सीरीज में ओपनिंग की बल्कि भारतीय गेंदबाजों को चौंकाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रीन ने सीरीज के पहले मैच में 30 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। जबकि सीरीज के अंतिम व निर्णायक मैच में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन जड़ दिए।

कैमरन ग्रीन एक मध्यम तेज गति के गेंदबाज भी हैं और ऐसे में ये उनको एक घातक ऑलराउंडर बनाता है। उनकी इन्हीं खूबियों से कम से कम तीन-चार आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रभावित हो गई हैं। 'इनसाइडस्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक तीन-चार आईपीएल टीमें कैमरन ग्रीन को खरीदने की इच्छुक हैं। जब दिसंबर में मिनी आईपीएल नीलामी का आयोजन होगा तब ये टीमें इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद कैमरन ग्रीन की सेवाएं लेने के लिए उत्सुक हैं और आईपीएल में उनको लेकर अच्छी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। हालांकि ग्रीन आईपीएल नीलामी में अपना नाम शामिल कर पाएंगे या नहीं, ये काफी हद तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर करता है, जिसके एनओसी जारी करने पर ही ग्रीन आईपीएल खेल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article