क्रिकेट

सच साबित हुई शोएब अख्तर की जसप्रीत बुमराह के बारे में की भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:00 AM IST

Jasprit Bumrah Ruled out of T20I World Cup: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक साल पहले जसप्रीत बुमराह की चोट और वर्क लोड मैनजमेंट को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो अब पूरी तरह सच साबित हो रही है। जानिए उन्होंने बुमराह के बारे में क्या कहा था?

Image

सच साबित हुई शोएब अख्तर की जसप्रीत बुमराह के बारे में की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 के शुरू होने में तकरीबन दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया के खेमे से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के विश्व कप से बाहर होने की खबर आई। हालांकि खबर बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से थी। बावजूद इसके ये खबर दुनिया भर के क्रिकेट गलियारों में आग की तरह फैल गई। इसी दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक पुराना यूट्यूब वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो बुमराह की फिटनेस के बारे में बात करते और बड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं और वो अब सच साबित हुई है।

पीठ की चोट से नहीं बच सकते ऐसे एक्शन वाले गेंदबाज

अख्तर ने उस वीडिया में कहा था, फ्रंटल एक्शन वाले जो गेंदबाज होते हैं वो पीठ के सहारे से और कंधे की तेजी से गेंद फेंकते हैं। उनके पास शरीर पर जोर ना पड़ने या पीठ पर जोर ना पड़ने की कोई रियायत नहीं होती है। गेंदबाज कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले पीठ का दर्द ऐसे गेंदबाज का पीछा नहीं छोड़ता। मैंने इयान बिशप, शेन बॉन्ड की बैक एक्शन की वजह से जाते देखी है। शोएब ने आगे कहा, अब उसे ये सोचना है उसे आगे क्या करना है। अगर आप उसे हर तरह की क्रिकेट खिलाओगे तो वो एक साल में टूटकर बाहर हो जाएगा।

तीनों फॉर्मेट और आईपीएल में खेलते हैं बुमराहजसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले अहम गेंदबाज हैं। वो आईपीएल में भी मुंबई इंडियन्स के लिए अधिकांश मैच खेलते हैं। टीम उनको लगातार आराम दे रही है और वर्कलोड मैनज कर रही है। बावजूद इसके उनकी पीठ का दर्ज बार बार उभर रहा है। बुमराह की चोट ने भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्योंकि उसके बास डेथ ओवरों में किफायती और कसी हुई गेंदें डालने वाला बुमराह जैसा दूसरा गेंदबाज नहीं है। ऐसे में लगता है कि बुमराह टीम से बाहर भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की संभावनाओं को लेकर जा रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article