क्रिकेट

12 June 2023 सुर्खियां खेल की: वनडे वर्ल्ड कप का हाई प्रोफाइल मैच 15 अक्टूबर को, प्रणय की नजर एक और खिताब पर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 12, 2023, 04:54 PM IST

12 June 2023 सुर्खियां खेल की: भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और यह मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी पर एचएस प्रणय कर नजर है।

Image

बाबर आजम, विराट कोहली और एचएस प्रणय। (फोटो- आईसीसी और बीडब्ल्यूएफ के ट्विटर से)

Photo : Twitter

12 June के खेल सुर्खियां की बात करें तो क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्न्ड कप होना है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 19 नवंबर को इस मैदान पर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप का हाई प्रोफाइल मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, मंगलवार से इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबने में एचएस प्रणय की नजर खिताब पर है, जबकि पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत पर भी नजर होगी।

भारत और पाकिस्तान का सामना 15 अक्टूबर को

भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी जबकि एक सप्ताह बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच अहमदाबाद में होगा। बीसीसीआई के कार्यक्रम के ड्राफ्ट में यह जानकारी दी गई। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बीसीसीआई ने कार्यक्रम का ड्राफ्ट आईसीसी को भेजा है, जिसने प्रतिभागी देशों के पास फीड बैक के लिए इसे भेज दिया है। अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।’ शुरूआती ड्राफ्ट के अनुसार टूर्नामेंट पांच अक्टूबर को शुरू होगा जिसमें मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड का सामना पिछले उपविजेता न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान का आमना सामना 15 अक्टूबर को होगा।

इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे प्रणय

फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले प्रणय टूर्नामेंट में आगे तक जा सकते हैं जिसमें विश्व बैडमिंटन के चोटी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दुनिया के नंबर आठ खिलाड़ी प्रणय का सामना पहले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से होगा जिसके बाद दूसरे दौर में चीन के शि युकी से टक्कर हो सकती है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और 2021 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन यहां अच्छी शुरूआत की कोशिश करेंगे।

इटली को हराकर उरूग्वे ने अंडर 20 विश्व कप जीता

उरूग्वे ने इटली को 1-0 से हराकर पहली बार अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल खिताब जीत लिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में पिछली चार बार से यूरोपीय टीमों की जीत का सिलसिला भी टूट गया। लूसियानो रौद्रिगेज ने 86वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया। डिएगो माराडोना स्टेडियम पर मौजूदा 40000 से अधिक दर्शकों में अधिकांश उरूग्वे के समर्थक थे। फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो भी मैच देखने के लिए आए थे।

अदिति एलपीजीए रैंकिंग में शीर्ष 20 में

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शॉपराइट एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त 49वें स्थान पर रही। आखिरी दिन एक बोगी और चार बर्डी के साथ अदिति ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेला लेकिन 54 होल में उनका कुल स्कोर दो अंडर 211 रहा। अदिति रेस टू सीएमई वैश्विक रैंकिंग में 20वें स्थान पर है जो एलपीजीए टूर का आर्डर आफ मेरिट है। इस साल निराशाजनक शुरूआत के बाद वह लगातार तीन टूर्नामेंटों में कट में प्रवेश से चूक गई थी । उसके बाद से वह शानदार फॉर्म में है और तीन बार शीर्ष पांच में रही। अब अगले सप्ताह वह मिशिगन में 25 लाख डॉलर ईनामी राशि का टूर्नामेंट खेलेगी।

शुभंकर स्कैंडिनेवियाई मिश्रित ओपन में 58वें स्थान पर

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा स्कैंडिनेवियाई मिश्रित ओपन में उतार-चढ़ाव से भरे आखिरी दौर एक ओवर ओवर 73 का कार्ड खेल कर 58वें पायदान पर रहे। इस स्पर्धा में 78 पुरुष और इतनी ही महिला गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। शुभंकर ने आखिरी दौर में एक ईगल, तीन बर्डी, दो बोगी और इतने ही डबल बोगी किये। उन्होंने इससे पहले के तीन दौर में 75, 68, 71 का स्कोर किया था। महिलाओं में भारत की एकलौती खिलाड़ी दीक्षा डागर कट में जगह बनाने में नाकाम रहीं थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article