क्रिकेट

VIDEO: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का वीडियो वायरल, खेला ऐसा क्रिकेट शॉट कि...

Anurag Thakur Viral Video: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर राजनीति की पिच पर धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्रिकेट की पिच पर भी वो किसी से पीछे नहीं हैं। अनुराग ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो एक छक्का जड़ते हैं जिसको देखकर लोग हैरान हैं।

Image

अनुराग ठाकुर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का वीडियो वायरल
  • क्रिकेट खेलते नजर आए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
  • खेल मंत्री ने लगाया ऐसा छक्का कि सब देखते रह गए

Anurag Thakur Viral Video Playing Cricket: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनाव के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक मैदान पर पहुंचे जहां क्रिकेट मैच चल रहा था। वहां पहुंचकर अनुराग ठाकुर ने कुछ गेंदें खेलने का फैसला किया और बल्ला थाम लिया। जब वो बैटिंग करने लगे तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर सब दंग रह गए और वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जब राजनीति की पिच से समय निकालकर क्रिकेट की विकेट पर कदम रखा तो सभी उत्साहित थे उनकी ये प्रतिभा देखने के लिए। खेल मंत्री ने बल्ला उठाया और गेंद आते ही कदम बढ़ाकर ऐसा करारा शॉट खेला कि गेंद सीधे बाउंड्री पार जाकर गिरी। शॉट की ऊंचाई भी जबरदस्त थी। यहां देखिए उनके उस शॉट का वीडियो..

अनुराग ठाकुर को इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। अनुराग का जन्म भी 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर में हुआ था।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के पास युवा कल्याण और सूचना-प्रसारण मंत्रालय भी है। वो 2015 से 2017 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article