क्रिकेट

IPL 2023 : मैदान पर कब लौटेंगे चोटिल रिषभ पंत, इसको लेकर सौरव गांगुली ने दी बड़ी जानकारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 03:18 PM IST

Delhi Capitals Car Accident Rishabh Pant : चोटिल रिषभ पंत को लेकर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरभ गांगुली ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने पंत को लेकर कहा कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए। बता दें कि रिषभ पंत आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Image

सौरव गांगुली और रिषभ पंत। फोटो - Instagram

Delhi Capitals Car Accident Rishabh Pant : कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घालय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। चोटिल रिषभ पंत के वापसी की कवायद शुरू हो गई थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने उस पर नई जानकारी देकर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि रिषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए। बता दें कि उनका पिछले साल दिसंबर में पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इस समय वह अपनी चोटों के उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं।

टीम में खल रही है पंत की कमी

बीसीसीआई के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रीय टीम को भी उनकी कमी खल रही है। वह युवा है और उसके करियर में काफी समय बचा है। वह विशेष खिलाड़ी है और उसे पूरी तरह ठीक होने के लिए अपना पूरा समय लेना चाहिए। हम उन्हें शुभकामनायें देते हैं और मैं उससे मिलूंगा भी। गांगुली आईपीएल 2023 चरण से पहले अरूण जेटली स्टेडियम में टीम के सत्र पूर्व शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर लगाए हैं।

दिल्ली की कमान संभालेंगे वॉर्नर

रिषभ पंत चोटिल होने के कारण मौजूदा आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे। वे अभी अपने घर पर चोट से उबर रहे हैं। इस बाद आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। वे इससे पहले सनराइजर्स टीम की भी कमान संभाल चुके हैं और टीम को अपनी कप्तानी में टाइटल भी दिला चुके हैं। डेविड वॉर्नर (इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान) के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा कि डेविड वॉर्नर टीम की अगुवाई के लिए उत्सुक हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने काफी रन बनाए हैं और वह काफी अनुभवी भी हैं।

स्वास्थ्य को लेकर खुद दी थी जानकारी

चोटिल रिषभ पंत ने खुद के स्वास्थ्य की जानकारी अपने फैंस को दी थी। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुद की जानकारी शेयर की थी। इस फोटो में वे बैसाखी लेकर खड़े थे। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने स्विमिंग पूल के अंदर बैसाखी नेकर चलते हुए नजर आए थे।

(भाषा एजेंसी इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article