क्रिकेट

मोहम्मद शमी की अनदेखी के सवाल पर क्या बोले सौरव गांगुली, सेलेक्टर्स का क्यों किया बचाव

Sourav Ganguly on Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम से बाहर होने के बावजूद वह मोटिवेटेड हैं।

Image

सौरव गांगुली और मोहम्मद शमी (फोटो साभार- BCCI/X)

Sourav Ganguly on Mohammed Shami: टीम इंडिया से लगातार बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने सेलेक्टर्स का बचाव करते हुए कहा है कि शमी की अनदेखी नहीं की जा रही है। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 36 साल के हो चुके शमी के लिए 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब शमी घरेलू क्रिकेट में विकेट ले रहा है तो उसे मौका क्यों नहीं दिया जा रहा।

शमी की अनदेखी पर क्या बोले

इस पूरे मामले पर सौरव गांगुली ने कहा, "शमी की अनदेखी नहीं की जा रही है। वह बहुत क्रिकेट खेल चुका है। वह एक चैंपियन गेंदबाज है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ऐसा होता है। जब मैंने 10,000 रन बनाने के बाद एक साल के लिए वर्ल्ड कप की वनडे टीम से बाहर किया गया था, तब मैंने वापसी का रास्ता खोजा था। इसलिए ऐसा सभी के साथ होता है।" जब गांगुली से पूछा गया कि क्या शमी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह बना पाएंगे, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। गांगुली ने कहा, "यह अभी बहुत दूर है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह अगले साल अक्टूबर में है। अभी बहुत समय है।"

घरेलू क्रिकेट में छाए हुए हैं शमी

दूसरी तरफ मोहम्मद शमी का जोश अभी भी बरकरार है। टीम से बाहर होने के बावजूद वह मोटिवेटेड हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 17 की औसत से 37 विकेट लिए, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट चटकाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद शमी ने कहा था, "मोटिवेट रहने के कई कारण हैं। इस लेवल पर अगर आप खुद से मोटिवेट नहीं हैं, तो आपका अप्रोच ही गलत है। आप चाहे किसी भी लेवल पर खेलें, आपकी नजर हमेशा अगले लेवल पर होनी चाहिए। जब आप सीने पर बैज पहनते हैं, तो क्रिकेट का लेवल मायने नहीं रखता।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article