क्रिकेट

महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की कमान सोफी डेवाइन को, चार नये चेहरे टीम में शामिल

NZ Squad For Women's ODI World Cup: पांचवीं बार विश्व कप खेल रही अनुभवी हरफनमौला सोफी डेवाइन इस महीने के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगी जबकि चार खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में पदार्पण करेंगे।

Image

सोफी डेवाइन

Photo : AP

पांचवीं बार विश्व कप खेल रही अनुभवी हरफनमौला सोफी डेवाइन इस महीने के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगी जबकि चार खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में पदार्पण करेंगे।

टीम में अनुभवी सूजी बेट्स और तेज गेंदबाज ली ताहुहू भी हैं जिनका यह क्रमश: पांचवां और चौथा विश्व कप होगा। मैडी ग्रीन और मेली केर तीन बार विश्व कप खेल चुकी हैं।

न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयेर ने कहा, "मैं टीम के संतुलन से बहुत खुश हूं । हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण है । पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंटों से मैं टीम के साथ हूं और इस बार तैयारी सर्वश्रेष्ठ है।" न्यूजीलैंड को पहला मैच एक अक्टूबर को आस्ट्रेलिया से इंदौर में खेलना है ।

न्यूजीलैंड टीम

सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर और ली ताहुहू।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article