क्रिकेट

The Hundred: सात समंदर पार इस भारतीय महिला खिलाड़ी का गरजा बल्ला, 500 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 5, 2023, 10:01 AM IST

The Hundred Womens: द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में वेल्स फायर और सदर्न ब्रेव के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान भारतीय महिला बल्लेबाज का बल्ला जमकर चला। उन्होंने नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

Image

स्मृति मंधाना। (फोटो- फैनकोड ट्विटर)

Photo : Twitter

The Hundred Womens: द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में सदर्न ब्रेव का सामना वेल्स फायर से हुआ। सदर्न ब्रेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेल्स फायर को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया। सदर्न ब्रेव की यह दो मैचों में पहली जीत है। इसी जीत के साथ टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वेल्स फायर के खिलाफ भारतीय महिला स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला। उनकी पारी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की।

मंधाना ने 33 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

भारत की विस्फोटक बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला। मंधाना ने वेल्स फायर के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले थे। मंधाना ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलीं। उन्होंने 166.66 की स्ट्राइक रेट से 42 गेंदों पर 11 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 70 रन की नाबाद पारी खेलीं। यह उनको द हंड्रेड के दो पारियों में लगातार दूसरा अर्धशतक है। वहीं, टीम की डैनी व्याट ने 67 रन की पारी खेलीं।

500 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं स्मृति

द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना का बल्ला हर सीजन में जमकर चलता है। उनका मौजूदा सीजन के पहले मैच से यह नजारा देखने को मिल रहा है। वे दो मैचों में उतरी और दोनों ही मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलीं। वे द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा मौजूदा सीजन में पहला रन, पहला चौका, पहला छक्का, पहला अर्धशतक और पहला प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना के नाम रहा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article