क्रिकेट

SL vs WI: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, रसेल समेत चार स्टार खिलाड़ी बाहर

SL vs WI T20: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज से पहले हालांकि टीम को बड़ा झटका लगा है दरअसल आंद्रे रसेल समेत कई बड़े खिलाड़ी इससे बाहर हो गए हैं जिसके चलते नए खिलाड़ियों को रखना पड़ा है।

Image

आंद्रे रसेल (फोटो- ICC)

SL vs WI T20: वेस्टइंडीज के सीनियर खिलाड़ी आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, अकील हुसैन और शिमरोन हेटमायर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से हटने का फैसला किया।क्रिकेट वेस्टइंडीज की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य कोच डेरेन सैमी की अगुआई वाली चयन समिति ने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस और ब्रैंडन किंग को वापसी कराई है जबकि तेज गेंदबाजी आल राउंडर टेरेंस हिंड्स और शमार स्प्रिंगर को पहली बार जगह दी।

लुईस की 2022 टी20 विश्व कप के बाद वापसी हो रही है जबकि किंग्स चोट से वापसी कर रहे हैं जिसके कारण वह इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप से बाहर रहे थे।रोवमैन पॉवेल को कप्तान और रोस्टन चेज को उप कप्तान बरकरार रखा गया है।वेस्टइंडीज को 10 से 27 अक्टूबर तक तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे श्रृंखला खेलनी है। शाई होप वनडे कप्तान और अल्जारी जोसफ उप कप्तान रहेंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है :

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज (उपकप्तान), फैबियन एलेन, एलिक एथानाजे, आंद्रे फ्लेचर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।

वनडे टीम इस प्रकार है : शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एलिक एथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफानेर रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article