क्रिकेट

SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे

SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीतच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। श्रीलंका के पास सीरीज जीतने का मौका है तो वेस्टइंडीज के पास सीरीज में बने रहने के लिए आखिरी मौका है।

Image

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-Windies Cricket)

SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से मात दी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 38.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 37 ओवर में 232 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने 32वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वापसी का आखिरी मौका

टी20 सीरीज गंवा चुकी वेस्टइंडीज के ऊपर वनडे सीरीज में भी हार का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में बुधवार को सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। दूसरी तरफ मेजबान श्रीलंका की कोशिश होगी कि वह सीरीज को यहीं खत्म कर दे ताकि तीसरा मुकाबला केवल औपचारिक हो। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से पहले कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लें।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Date)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Venue)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Time)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2.00 बजे होगा।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match On Tv)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI Match Live Streaming)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!