क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

SL vs NZ Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Charith Asalanka vs Mitchell Santner: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचें की सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जाएगा। इस मुकाबले चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम उतरी और मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, श्रीलंका या न्यूजीलैंड। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, SL vs NZ, Sri Lanka vs New Zealand 1st ODI Match Toss Live: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे का रोमांच शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा काफी भारी है। पांच में से 4 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। यह रोमांचक मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम उतरी और मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरी।

दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड टॉस टाइम ( SL vs NZ 1st ODI Match Toss Time)

- 2:00 PM

श्रीलंका और न्यूजीलैंड स्टेडियम (SL vs NZ 1st ODI Match Venue)

- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)

टिम रॉबिन्सन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे , चामिंडु विक्रमसिंघे, मोहम्मद शिराज।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

टिम रॉबिन्सन, विल यंग, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेट कीपर), जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउलकेस, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article