क्रिकेट

ये 6 खिलाड़ी भारत की टी20 विश्व कप टीम में थे, लेकिन न्यूजीलैंड नहीं गए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 16, 2022, 09:04 PM IST

Indian players of T20 World Cup 2022 squad who are not in NZ tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जो टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई है उसके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। इस भारतीय टीम में छह ऐसे खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं जो टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस दौर के लिए जो भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंची है उसमें काफी सारे बदलाव देखने को मिले हैं। टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद बाहर हुई टीम इंडिया एक बड़े बदलाव से गुजरती हुई न्यूजीलैंड पहुंची है। कुछ खिलाड़ियों को आराम देने की बात कही गई है जबकि कुछ को टीम से हटाया भी गया है।

न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। जबकि टी20 सीरीज के बाद होने वाली वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड पहुंचकर ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तानों केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या का फोटोशूट भी हो चुका है और तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। आइए अब जानते हैं कि कौन से हैं वो 6 खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन न्यूजीलैंड नहीं जा सके।

ये छह खिलाड़ी हैं- कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल और मोहम्मद शमी। इन सभी खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ ना जाने की अलग-अलग वजह हैं।

1. रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वो बांग्लादेश दौरे पर टी20 और वनडे टीम की अगुवाई करेंगे।

2. केएल राहुल को भी आराम दिया गया है। वो बांग्लादेश दौरे पर उपकप्तान रहेंगे।

3. विराट कोहली को भी आराम दिया गया है और वो भी दिसंबर में मैदान पर वापसी करेंगे।

4. दिनेश कार्तिक का करियर विश्व कप के बाद समाप्त लग रहा था। लेकिन मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के मुताबिक उनको कार्यभार के चलते आराम दिया है।

5. रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो उनको जहां तक है टीम से हटाया गया है। विश्व कप में औसत प्रदर्शन के बाद अब इस प्रारूप में उनका लौटना मुश्किल है।

6. मोहम्मद शमी को भी ड्रॉप किया गया है। विश्व कप में वो चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह अचानक टीम में आए थे। अब उनकी वापसी आईपीएल पर निर्भर रहेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article