क्रिकेट

पीएम मोदी पहुंचे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, BBL मैच चेन्नई में कराने का किया ऐलान

PM Modi Visits MCG: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ मौजूद रहे और दोनों देशों के क्रिकेट संबधों की बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने बिग बैश लीग का मैच चेन्नई में कराने का ऐलान भी किया।

Image

पीएम मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे और खिलाड़ियों से भी मिले

Photo : AP

PM Modi At MCG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया।

पीएम मोदी ने भारत में पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चेन्नई में बीबीएल मैच की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे

पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे

पीएम मोदी एमसीजी में संबोधित करते हुए

पीएम मोदी एमसीजी में संबोधित करते हुए

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संबंधों पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तेज़ी से बढ़ते रणनीतिक संबंधों को उजागर करने के लिए दोनों देशों के क्रिकेट के प्रति साझा जुनून का ज़िक्र किया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ मौजूद मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों की रफ़्तार और गहराई को समझाने के लिए क्रिकेट के अलग-अलग फ़ॉर्मेट का उदाहरण दिया।

पीएम मोदी ने कहा, "चूंकि हम दुनिया की खेल राजधानी मेलबर्न में हैं, इसलिए खेल के बारे में बात न करना टॉस के बाद क्रिकेट मैच शुरू न करने जैसा होगा।" उन्होंने कहा, "क्रिकेट भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की कूटनीतिक भाषा है। इसीलिए हमारी बैठकें भी क्रिकेट जैसी होती हैं: एजेंडा - वनडे मैच की तरह केंद्रित।" उन्होंने कहा, "फ़ैसले - T20 गेम की तरह तेज़, और साझेदारी - टेस्ट मैच की तरह लंबी और गहरी।"

पीएम मोदी ने मैस्कट के साथ समय बिताया

पीएम मोदी ने मैस्कट के साथ समय बिताया

प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाले वर्षों में, दोनों देश ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजनों की मेज़बानी करेंगे।" पीएम मोदी ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के प्रयासों का जिक्र भी किया।

पीएम मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में युवा खिलाड़ियों से मिले

पीएम मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में युवा खिलाड़ियों से मिले

उन्होंने आगे कहा, "इससे न केवल हमारा खेल सहयोग बढ़ेगा, बल्कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के कई अवसर भी पैदा होंगे।" मोदी-अल्बानीज़ शिखर सम्मेलन के बाद, दोनों पक्षों ने संबंधों को काफ़ी हद तक बढ़ाने के लिए सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण मिनरल सेक्टर से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री बुधवार को इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया पहुँचे। यह उनके तीन देशों के दौरे का दूसरा चरण था, जिसका मकसद बदलते भू-राजनीतिक माहौल के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा संबंधों को मज़बूत करना है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article