क्रिकेट

हरभजन सिंह ने टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को दी बड़ी सलाह

भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अहम सलाह दी है। जानिए भज्जी ने उनसे क्या कहा?

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

मुंबई: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा लेकिन युवा टीम का आकलन इतनी जल्दी नहीं किया जाना चाहिए। गिल को शनिवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि ऋषभ पंत उनके उप कप्तान होंगे क्योंकि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से नयी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होगी।

हरभजन ने कप्तान के रूप में गिल के चयन का स्वागत किया लेकिन कहा कि आगे काफी चुनौतियां हैं। हरभजन ने रविवार को टीवी शो ‘हू इज द बॉस’ के लॉन्च के दौरान पीटीआई से कहा,'शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान का होना निश्चित रूप से यह शानदार कदम है जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन यह एक कठिन दौरा होने जा रहा है। इंग्लैंड कभी भी आसान दौरा नहीं रहा है। यह एक युवा टीम है। विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं हैं, अचानक उस टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया है और उसे भी भरने की जरूरत है, इसलिए शुभमन को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा।'

हरभजन ने कहा कि गिल की टीम को समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,'मैं लोगों से यह भी कहना चाहूंगा कि भले ही यह दौरा उनके अनुकूल नहीं हो, लेकिन वे जल्दी से आकलन करना शुरू नहीं करें।' हरभजन ने कहा,'भले ही वे जीत नहीं पाएं, तो भी कोई बात नहीं क्योंकि वे इससे सीखेंगे। मुझे विश्वास है कि इस दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article