देश

'पाकिस्तान की तरह भारत में तख्तापलट की साजिश रच रहे ध्रुव राठी...' शिकायतकर्ता ने की पासपोर्ट जब्त करने की मांग

Dhruv Rathee News Today: शिकायतकर्ता का कहना है कि ध्रुव राठी के बयान देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश जैसे हैं। उन्होंने शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें ध्रुव राठी कथित तौर पर ऐसी बातें कहते दिख रहे हैं।

Image

ध्रुव राठी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत (फोटो साभार- TNN/@dhruv_rathee)

Dhruv Rathee News Today: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली के वकील विवेक गर्ग ने पुलिस कमिश्नर, नॉर्थ जिले के डीसीपी और रूप नगर थाने में यह शिकायत दी है। आरोप है कि ध्रुव राठी ने एक इंटरव्यू में भारतीय सेना और पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत करने के लिए भड़काया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ध्रुव राठी के बयान देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश जैसे हैं। उन्होंने शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें ध्रुव राठी कथित तौर पर ऐसी बातें कहते दिख रहे हैं।

ध्रुव राठी पर युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

शिकायत में मांग की गई है कि ध्रुव राठी के पैसे के स्रोतों और उनके संपर्कों की जांच की जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जाए। शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने कहा, "ध्रुव राठी हमेशा देश के खिलाफ जहर उगलते हैं और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचते हैं। खुद को यूट्यूबर कहते हैं। दो दिन पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और कलाकार विद्रोह करें और सरकार को उखाड़ फेंके।"

'पाकिस्तान की तरह भारत में तख्तापलट की साजिश'

उन्होंने आगे कहा, "यह देशद्रोह और देश के खिलाफ युद्ध की साजिश है। यह BNS और IPC के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। मैंने मांग की है कि तुरंत FIR दर्ज कर ध्रुव राठी को गिरफ्तार किया जाए, उनका पासपोर्ट जब्त हो और उनके पैसों के लेन-देन और कॉल डिटेल्स की जांच हो।" उनका आरोप है कि ध्रुव राठी और उनका गैंग पाकिस्तान की तरह भारत में भी सेना से तख्तापलट और सिविल वॉर कराने की साजिश रच रहा है।

CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे ध्रुव राठी

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को ध्रुव राठी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट SIR के विरोध में CJP द्वारा जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इससे पहले वह 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP के प्रदर्शन में नजर आए थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें 10 अक्टूबर सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित एक फ्लैट से हिरासत में लिया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article