स्पोर्ट्स

बैलन डी'ओर खिताब जीतकर लौटे हैरी केन को बायर्न म्यूनिख टीम ने दिया 'गार्ड ऑफ हॉनर'

Harry Kane Receives 'Gaurd of Honour' from Bayern Munich: इंग्लैंड और बायर्न म्यूनिख के स्टार फुटबॉलर हैरी केन को बैलन डी'ओर पुरस्कार जीतने के बाद मैदान पर लौटने पर बायर्न म्यूनिख क्लब सदस्यों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया।

Image

हैरी केन को बायर्न म्यूनिख ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

Photo : AP

हाल ही में बैलोन डी'ओर जीतने वाले हैरी केन को बुधवार को FC मैगडेबर्ग के खिलाफ जर्मन कप मुकाबले से पहले, बायर्न म्यूनिख के उनके साथियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। केन 2001 में माइकल ओवेन के बाद बैलोन डी'ओर जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने किलियन एम्बाप्पे और लैमिन यमल को पीछे छोड़ते हुए, अपने करियर में पहली बार फुटबॉल का यह प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार हासिल किया।

बायर्न म्यूनिख के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हैरी को उनकी टीम की ओर से 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलते हुए देखा जा सकता है।

केन का सीजन शानदार रहा; उन्होंने 73 गोल किए और 8 असिस्ट दिए, यानी कुल 81 गोल में उनका योगदान रहा। उन्होंने बायर्न म्यूनिख को बुंडेसलिगा, जर्मन कप और जर्मन सुपर कप जीतने में भी मदद की।

केन ने बुंडेसलिगा में अपना दबदबा बनाए रखा और 31 मैचों में 36 गोल करके बायर्न म्यूनिख को 2025-26 जर्मन लीग का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, बायर्न UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से हार गया, लेकिन केन ने 13 मैचों में 14 गोल किए। इसमें रियल मैड्रिड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और PSG के खिलाफ सेमीफाइनल के दोनों लेग में कम से कम एक-एक गोल शामिल था।

इंग्लैंड के कप्तान ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में भी अपनी टीम के लिए 6 गोल किए और एक असिस्ट दिया, जिससे इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

FC मैगडेबर्ग के खिलाफ मुकाबले में बायर्न ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में माइकल ओलिसे ने 2 गोल किए, जबकि इस्माइल सैबारी, अल्फोंसो डेविस, नथानिएल ब्राउन और डेविड सैंटोस डाइबर ने 1-1 गोल किया। मैगडेबर्ग के लिए मातेउज़ ज़ुकोव्स्की ने 15वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर किया था, लेकिन कुल मिलाकर यह मैच बायर्न म्यूनिख के लिए बेहद आसान रहा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article