क्रिकेट

Shubman Gill से मैच करा दो, मिस्ट्री गर्ल ने स्टेडियम में रखी अनोखी डिमांड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 01:23 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल की एक फैंस तेजी से वायरल हो रही है। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले के दौरान यह फैंस एक प्लेकार्ड लेकर पहुंची थी, जिसमें उसने शुभमन से मैच कराने की डिमांड रखी थी। अब उनके इस तस्वीर पर कई अन्य फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Image

शुभमन गिल और मिस्ट्री गर्ल

Photo : Twitter

शुभमन गिल के लिए 2023 की शुरुआत शानदार रही है। वह जिस फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ी उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहे हैं। गिल ने 15 दिन पहले दोहरा शतक जड़ा और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच में करियर का पहला शतक जड़ कर बता दिया कि वह ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी हैं। गिल ने अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में 63 गेंद पर 126 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए।

शुभमन की इस पारी की जहां एक तरफ पूरा क्रिकेट जगत तारीफ कर रहा है वहीं स्टेडियम में मौजूद एक मिस्ट्री गर्ल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल स्टेडियम में मौजूद मिस्ट्री गर्ल के हाथ में एक प्ले कार्ड है, जिसमें लिखा है 'टिंडर, शुभमन से मैच करा दो'

अब इस मिस्ट्री गर्ल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस फोटो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा दीदी का मैच करा दो। आपको बता दें कि फैंस द्वारा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर पहले भी इस तरह के उदाहारण सामने आए है जिसमें फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों के सामने अलग-अलग तरह की डिमांड रखते हैं।

मैच के बाद शुभमन गिल ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा 'हार्दिक भाई ने मुझे अपना नॉर्मल गेम खेलने को कहा था, जिसका फायदा मुझे मैच में मिला। इसके अलावा गिल ने कहा कि देश के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना सम्मान की बात है।

वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच पर होगी। चोट के कारण श्रेयस अय्यर के बाहर होने के कारण गिल के खेलने की संभावना बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article