क्रिकेट

IND vs ZIM: गिल ने जड़ा पहला कप्तानी अर्धशतक, 2 मैच से खामोश था बल्ला

IND vs ZIM: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने इस मुकाबले में जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी।

Image

शुभमन गिल (साभार-BCCI)

IND vs ZIM: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी। शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने तेजी से रन जोड़े और केवल 50 गेंद में 67 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और हर दिशा में आकर्षक शॉट्स खेले। पहले दो मुकाबले में अभिषेक शर्मा और गिल ने पारी की शुरुआत की थी।

गिल ने 36 गेंद में जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान के तौर पर यह उनका पहला अर्धशतक है जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पहले टी20 मुकाबले में 29 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article