इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में नंबर 4 के दावेदार श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 86 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। इतना ही नहीं गिल के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 200 की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह इंदौर के मैदान पर दूसरी बड़ी साझेदारी है। अय्यर 90 गेंद पर 105 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें सीन एबॉट ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथो कैच कराया।
11 महीने बाद आया वनडे में शतक
अय्य ने इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 11 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 9 अक्टूबर 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। 2022 में उन्होंने 111 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी।
