क्रिकेट

श्रेयस अय्यर होंगे टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान! आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज होगा टीम का ऐलान

आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया जल्द ही एक्शन में लौटेगी। टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स के कप्तान और मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान होंगे।

Image

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान। फोटो- IPL

बीसीसीआई शनिवार 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेगी। इस दौरान सभी की निगाहें नए कप्तान के नाम पर होगी। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने टीम सेलेक्शन मीटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया है।

बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस चयन बैठक पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भारतीय टीम के टी20 ढांचे में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए टी20 कप्तान

सबसे बड़ी चर्चा जिस बात है वो ये कि भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान कौन होगा। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है। अय्यर ने हाल के समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है।

वहीं, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य का भी फैसला हो सकता है। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को लेकर माना जा रहा है कि वह न केवल कप्तानी गंवा सकते हैं, बल्कि आगामी सीरीज के लिए टीम में उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है। चयनकर्ताओं के सामने यह बड़ा फैसला होगा कि टीम के संतुलन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए किस दिशा में आगे बढ़ा जाए।

वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी नाम इन दिनों खूब चर्चा में है। कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जा ना चाहिए। वैभव ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाज करते हुए 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान गढ़े। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की मांग तेज हो गई है।

भारत का यूके दौरा

भारत का यूके दौरा 26 जून से शुरू होगा। दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले जाने वाले 2 T20I मुकाबलों से होगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां उसे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे का आगाज 1 जुलाई से होगा और यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अगले बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article