क्रिकेट

शादी के बाद क्रिकेट की पिच पर शिखर धवन करेंगे वापसी, इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन की 14 साल पहले आएशा मुखर्जी से शादी हुई थी, लेकिन ये शादी 9 साल बाद ही टूट गई थी। फिर करीब डेढ़ साल पहले ही सोफी शाइन और धवन का रिलेशनशिप शुरू हुआ था। इसके बाद शनिवार, 21 फरवरी को एक निजी कार्यक्रम में सोफी के साथ सात फेरे लिए। शादी के दूसरे दिन धवन के क्रिकेट की पिच पर वापसी की खबर आई है।

Image

शिखर धवन, फाइल फोटो

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली। शादी के एक दिन बाद ही उन्होंने क्रिकेट की पिच पर वापसी करने का ऐलान कर दिया। शिखर धवन को BCL सीजन-2 के लिए एक टीम ने साइन कर लिया है।

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन की 14 साल पहले आएशा मुखर्जी से शादी हुई थी, लेकिन ये शादी 9 साल बाद ही टूट गई थी। फिर करीब डेढ़ साल पहले ही सोफी शाइन और धवन का रिलेशनशिप शुरू हुआ था। इसके बाद शनिवार, 21 फरवरी को एक निजी कार्यक्रम में सोफी के साथ सात फेरे लिए।

बिग क्रिकेट लीग किया साइन

शादी के एक दिन बाद शिखर धवन ने ऑफिशियली बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-2 के लिए यूपी ब्रिज स्टार्स टीम के साथ अनुबंध किया है। सीजन-1 में खास आकर्षण रहने के बाद, धवन एक बार फिर टूर्नामेंट में धूम मचाएंगे। इस बार वह यूपी ब्रिज स्टार्स को रिप्रेजेंट करते हुए दिखाई देंगे।

BCL सीजन-2 मशहूर शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होगा। लीग का प्लेयर ऑक्शन 16 फरवरी, 2026 को हुआ था। टूर्नामेंट 11 मार्च, 2026 से शुरू होगा और इसका ग्रैंड फिनाले 22 मार्च, 2026 को होगा।

टीम ने किया स्वागत

यूपी ब्रिज स्टार्स मैनेजमेंट ने सीजन-2 के लिए धवन के शामिल होने का स्वागत किया है। टीम ने कहा कि उनकी लीडरशिप क्वालिटी, हाईएस्ट लेवल पर अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत इस सीजन में टीम के कैंपेन को बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। ग्रेटर नोएडा में लीग के मैच खेले जाएंगे।

बिग क्रिकेट लीग के बारे में

बिग क्रिकेट लीग एक बड़ा प्लेटफॉर्म है जो एमेच्योर क्रिकेटरों को खेल के जाने-माने आइकॉन के साथ खेलने का मौक मिलता है। उभरते हुए खिलाड़ियों को जाने-माने स्टार्स के साथ मैदान शेयर करने का खास मौका मिलता है। उन्हें एक डायनामिक, हाई-इंटेंसिटी फॉर्मेट में टीममेट्स के तौर पर एक साथ लाती है। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट 11 मार्च से 22 मार्च, 2026 तक चलेगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article