क्रिकेट

Shikhar Dhawan Marriage: 40 की उम्र में दूसरी बार विवाह बंधन में बंधे शिखर धवन, सोफी लाईं गब्बर के जीवन में नई शाइन

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 21 फरवरी को नई दिल्ली में एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ विवाह बंधन में बंध गए। जानिए कौन हैं उनकी धर्मपत्नी सोफी शाइन कब और कहां हुई दोनों की मुलाकात?

Image

शिखर धवन और सोफी शाइन (फोटो क्रेडिट Yuzvendra chahal Instagram X)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दूसरी बार विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शनिवार 21 फरवरी,2026 को नई दिल्ली में आयोजित निजी समारोह में सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए। धवन और सोफी को पहली बार साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में एक साथ देखा गया था। धवन इस आईसीसी इवेंट के दौरान भारतीय टीम के समर्थन के लिए स्टेडियम पहुंचे और अक्सर उनके साथ सोफी नजर आईं। गब्बर एक साल तक सोफी को डेट करने के बाद 40 वर्ष की उम्र में दोबारा शादी कर ली है।

चहल और रोहित बने बाराती

टीम इंडिया में शिखर धवन के साथ कई साल तक ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंड पर शिखर और सोफी की शादी की तस्वीर साझा की। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अपने पूर्व ओपनिंग पार्टनर के विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली आए थे।

आयशा मुखर्जी से की थी पहली शादी

इससे पहले शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की थी। नौ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। धवन और आयषा का एक बेटा जोरावर है। आयशा मुखर्जी ने शिखर को मानसिक क्रूरता(Mental Cruelty) के आधार पर तलाक दे दिया था। तलाक के बाद धवन बेटे जोरावर से नहीं मिल सके हैं। इस बात को उन्हें बहुत दुख है और वो इस बात को कई बार सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं, जिनके पास मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री है। शिखर धवन द्वारा स्थापित डा वन स्पोर्ट्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर बनने से पहले शाइन नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में तब्दील हो गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article