क्रिकेट

Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के गब्बर ने इमोशनल वीडियो जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कहा।

Image

सचिन तेंदुलकर के साथ शिखर धवन। (फोटो- shikhar dhawan X)

Photo : Twitter

Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के लिए तोबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने आज यानी शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनको बधाई देने लगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में खेला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि, वे आईपीएल में खेल रहे थे। वर्तमान में वे पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2022 में खेला था। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को चटगांव में वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ उतरे थे। इस दौरान वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया था और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे थे। इसके अलावा धवन ने टेस्ट फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला 2018 में और टी20 फॉर्मेट का आखिरी मैच 2021 में खेला था। इसके अलावा वे सिर्फ आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

वीडियो में क्या बोले धवन

धवन का ऐसा रहा 14 साल का करियर

2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 14 साल के करियर में कुल 269 मैख खेले हैं। इसमें 88.45 की स्ट्राइक रेट और 39.66 की औसत से 10867 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 55 अर्धशतक जड़े हैं। धवन ने सबसे ज्यादा मैच वनडे में खेले हैं। उन्होंने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए हैं।

आईपीएल में धवन के नाम रिकॉर्ड

शिखर धवन का बल्ला आईपीएल में जमकर गरजता है। उन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। वे आईपीएल के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। धवन आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा आईपीएल में धवन के नाम सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है। वह कुल रनों के मामले में सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। धवन ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ आईपीएल जीता था। धवन आईपीएल में दिल्ली की दोनों फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) और दिल्ली कैपिटल्स (DC), दूसरी हैदराबाद की फ्रैंचाइजी डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) से खेल चुके हैं। धवन ने पंजाब किंग्स के कप्तान हैं और इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। किसी भी भारतीय ने दो से ज्यादा टीमों की कप्तानी नहीं की है।

Shekhar Jha
शेखर झा author

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन... और देखें

End of Article