Team India in Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष और महिला) एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा लेंगी या नहीं अभी तक इस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है लेकिन पूरे आसार हैं कि टीम इंडिया चीन के ग्वांगझू में पदक के लिए खेलती जरूर दिखेगी। अब सवाल ये है कि जब सीनियर खिलाड़ी व टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त होंगे, तब 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और कोच कौन होगा।
गुरुवार को कुछ खबरें आई थीं कि बीसीसीआई जो टीम एशियाई खेलों के लिए भेजेगा उसका कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बनाया जा सकता है जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, हालांकि उनका नाम केंद्रीय अनुबंध सूची में मौजूद था। वहीं कोच की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक एशियन गेम्स में जाने वाली टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) हो सकते हैं।
आपको बात दें कि एशियन गेम्स में क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के तहत नहीं होता है इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा प्राप्त नहीं होगा। वहीं, एशियन गेम्स का कार्यक्रम दो बड़े टूर्नामेंट- एशिया कप और वनडे विश्व कप के कार्यक्रम से टकराता नजर आ रहा है। जहां विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। वहीं एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगा। ऐसे में मुख्य खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में खेलना नामुमिकन लगता है।
