क्रिकेट

Shakib vs BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

Shakib Al Hasan vs Bangladesh Cricket Board: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से शुरू होगा। टॉस हारकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी शुरू की। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

शाकिब अल हसन। (फोटो- AP)

Photo : AP

Shakib Al Hasan vs Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष फारूक अहमद ने स्पष्ट कर दिया है कि दिग्गज हरफनमौला शाकिब अल हसन के खिलाफ देश में चल रहे मामलों के कारण बोर्ड उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा का भरोसा नहीं दे सकता है। 37 साल के शाकिब ने गुरुवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा और कहा कि अगर स्वदेश लौटने पर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है तो वह अक्टूबर में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना विदाई टेस्ट मैच खेलना चाहेंगे।

बांग्लादेश की समाचार पत्रों के मुताबिक फारूक ने कहा, ‘शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं है। बोर्ड किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता। उस (स्वदेश लौटने) पर फैसला उन्हें ही लेना है। उनकी सुरक्षा सरकार के उच्चतम स्तर से होनी है।’ उन्होंने कहा, बीसीबी पुलिस या आरएबी (रैपिड एक्शन बटालियन) जैसी सुरक्षा एजेंसी नहीं है। हमने उनके बारे में (सरकार में) किसी से बात नहीं की है। उनका मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए हम वास्तव में इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।’ शाकिब को बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। राजनीतिक अशांति के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शाकिब उनकी पार्टी अवामी लीग से संसद सदस्य थे।

शाकिब ने गुरुवार को कहा था कि अगर उनका घरेलू बोर्ड उनके लिए स्वदेश में विदाई मैच का आयोजन नहीं करता है तो फिर भारत के खिलाफ यहां होने वाला दूसरा मैच उनका अंतिम टेस्ट होगा। इस बात की संभावना है कि वह पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम का प्रतिनिधित्व करें। फारूक कहा, ‘वह अगर घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच खेले तो इससे अच्छा कुछ नहीं होगा। शाकिब मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। मैंने उनसे संन्यास के बारे में बात नहीं की है। वह अगर मानते हैं कि यह संन्यास का सही समय है तो मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article