क्रिकेट

T20 World Cup: शाकिब अल हसन ने वनडे के बाद टी20 विश्व कप में वो कर दिखाया जो और कोई नहीं कर पाया

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए और ऐसा कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले टी20 विश्व कप में और कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया।

Image

शाकिब अल हसन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • शाकिब अल हसन बने नीदलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के संकटमोचक
  • 46 गेंद में खेली 64 रन की नाबाद पारी
  • जड़ा टी20आई करियर का 13वां अर्धशतक

नौवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर रहे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। शाकिब ने नीदरलैंड के खिलाफ मौजूदा विश्व कप के अहम मुकाबले में 46 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत बांग्लादेश टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

टी20 वर्ल्ड कप में डबल धमाल करने वाले एकलौते खिलाड़ी

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान शाकिब ने वनडे विश्व कप के बाद टी20 विश्व कप में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो उनसे अलावा और कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। शाकिब वनडे और टी20 विश्व कप में 800 से ज्यादा रन और 40 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब टी20 विश्व कप में इस मुकाम पर 39वां मैच खेलते हुए पहुंचे हैं। उनके नाम टी20 विश्व कप में 39 मैच की 39 पारियों में 817 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने 24.75 के औसत और 121.94 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान 47 विकेट 19.51 के औसत से अपने नाम किए हैं।

19 पारी के बाद जड़ा टी20 में पचासा

शाकिब अल हसन की टी20 में प्रदर्शन को लेकर आलोचना हो रही थी। लेकिन उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 38 गेंद में करियर का 13वां अर्धशतक जड़कर आलोचकों की जुबान बंद कर दी। शाकिब ने टी20 में 19 पारी के और टी20 विश्व कप में 17 पारी के बाद अर्धशतक जड़ा। शाकिब ने अपनी 64 रन की नाबाद पारी के दौरान 9 चौके जड़े।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article