क्रिकेट

T20 World Cup: पाकिस्तान का ऐलान भारत के खिलाफ महामुकाबले के लिए तैयार हैं शाहीन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:52 AM IST

Shaheen Afridi Fitness Update: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी के पूरी तरह फिट होने का ऐलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है। वो भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 में भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Image

Shaheen-Afridi-Babar-Azam

Photo : Twitter

लंदन: तकरीबन छह महीने से घुटने की चोट की वजह से टीम से बाहर रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पूरी तरह फिट होकर मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान कर दिया है।

श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए थे शाहीन अफरीदी

श्रीलंका दौरे पर चोटिल होने के बाद से शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी टीम से बाहर हैं। एशिया कप में भी चोट की वजह से शिरकत नहीं कर सके थे। दुबई से ही चोटिल शाहीन अपने इलाज के लिए लंदन चले गए थे और वहीं पर रहते हुए जरूरी फिटनेस हासिल की है। उनके लंदन में इलाज और खर्चे को लेकर भी बवाल मचा था। लेकिन अब राहत की बात है कि वो फिट हो हए हैं।

भारत के खिलाफ महा-मुकाबले के लिए हैं तैयाररमीज राजा ने शाहीन अफरीदी की फिटनेस के बारे में अपडेट देते हुए कहा, मैंने हाल ही में शाहीन अफरीदी से बात की थी और वो 110 प्रतिशत फिट महसूस कर रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच खेलेंगे और भारत के खिलाफ होने वाले महा-मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजा ने बताया कि अफरीदी ने उनसे कहा, मैं फिट हूं और आप चिंता मत कीजिए मैं ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच खेलकर भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयारी करूंगा।

रमीज राजा ने कहा, उनके चिकित्सक ने मुझे शाहीन के वीडियो भेजे हैं। उनकी चोट में सुधार बेहद शानदार है। वो भारत के खिलाफ मुकाबले में जरूर खेलेंगे और वो उस युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article