क्रिकेट

टूट गए थे संजू सैमसन, अब बताया कैसे रोहित शर्मा के एक मैसेज से बदल गया सब कुछ

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित के सलाह को याद किया है जब वह खराब प्रदर्शन के बाद निराशाजनक दौरे से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल परिस्थिति में भी रोहित शर्मा को उन पर कितना भरोसा था।

Image

रोहित शर्मा और संजू सैमसन (साभार-X)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था, लेकिन बाद में वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने मे सबसे अहम भूमिका निभाई। संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल सहित लगातार 3 लगातार पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अब संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अपनी स्थिति के बारे में बात की है जब वह पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल परिस्थिति में भी रोहित शर्मा को उन पर कितना भरोसा था।

संजू सैमसन ने किया खुलासा

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने खुलासा किया कि अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें टी20 विश्व कप 2026 में अब भी मौका मिल सकता है। हालांकि, शुरू में उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के साथ निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने की कोशिश कर रहे सैमसन ने कहा कि उन्हें इस हार को समझने और फिर से ध्यान केंद्रित करने में कई दिन लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान रोहित ने उनसे कहा 'निराश मत हो। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मौका कभी भी आ सकता है, सच कहूं तो, उस समय मुझे उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। माफ कीजिएगा। हो सकता है उन्होंने दिल से या अपने अनुभव से कुछ कहा हो, लेकिन उस दिन मैं उनकी बात समझ नहीं पा रहा था। मेरे चेहरे पर साफ दिख रहा था; उस दिन मैं थोड़ा परेशान था।

सैमसन ने कहा कि उन्होंने इस कठिन दौर को आत्म-चिंतन के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया और अपनी मानसिक शक्ति के फिर से मजबूत किया। उन्होंने कहा, "मैंने मानसिक रूप से खुद पर काम करना शुरू किया। मैंने खुद से सवाल पूछना शुरू किया, मैं क्रिकेट क्यों खेलता हूं? मेरा उद्देश्य क्या है? ऐसा लगा जैसे विश्व कप के दौरान मैं खुद को फिर से खोज रहा था। और फिर सब कुछ वापस आ गया।"

सबसे सफल वापसी की कहानी

टूर्नामेंट की शुरुआत में खराब फॉर्म के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बावजूद, सैमसन ने टीम में वापसी की और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। उन्होंने महज पांच पारियों में 80.25 के शानदार औसत और 199.37 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 24 छक्के जड़े, जो टी20 विश्व कप के एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article