क्रिकेट

संजू सैमसन का गरजा दक्षिण अफ्रीका में बल्ला, जड़ा करियर का पहला सैकड़ा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2023, 08:00 PM IST

Sanju Samson Century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा।

Image

संजू सैमसन

Photo : AP

पार्ल: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में जमकर चला। संजू ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एंकर की भूमिका अदा की और 110 गेंद पर शानदार शतक जड़ दिया। संजू का यह वनडे करियर में पहला शतक है। संजू ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के जड़े। सैमसन 114 गेंद में 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़े। सैमसन की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 250 रन के पार पहुंच सकी।

2021 में किया था वनडे डेब्यू

संजू को अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में पहले शतक के लिए 16 मैच का इंतजार करना पड़ा। साल 2021 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ सैमसन ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 14 वनडे में 3 अर्धशतक जड़े। इस शतकीय पारी से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 86* रन था। ये पारी भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेली थी।

14 पारियों में पूरे किए 500 रन

अपनी शतकीय पारी के साथ के दौरान संजू ने वनडे करियर में 500 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया। संजू ने 16 मैच की 14 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 34 चौके और 21 छक्के भी जड़े हैं। सैमसन का स्ट्राइक रेट भी 98.82 का रहा है। 108 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बन गया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article