क्रिकेट

मेरा मेडल उसको दे दो, संजू सैमसन ने बताया किसके कारण टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने 7 रन मुकाबला जीतकर चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन संजू ने बात करते हुए बताया कि इस मेडल के सच्चे हकदार वो नहीं हैं।

Image

संजू सैमसन (साभार-X)

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में जगह बना लिया। इंग्लैंड के सामने 254 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन इंग्लैंड की राह में जसप्रीत बुमराह नाम का जादूगर गेंदबाज खड़ा था, जिसके कारण आखिरी ओवर तक लड़ने के बावजूद इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन तक ही पहुंच पाई और भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले भारत ने संजू सैमसन की 89 रन की पारी के दम पर नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर 253 रन का स्कोर खड़ा किया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने संजू

संजू सैमसन ने 42 गेंद में 8 चौके 7 छक्कों की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद संजू सैमसन ने बताया कि टीम इंडिया किस खिलाड़ी के कारण फाइनल में पहुंची। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने न तो खुद का नाम लिया और न अक्षर पटेल का जिक्र किया। संजू ने भारत की जीत में जिस खिलाड़ी का सबसे अहम रोल बताया, बाद में कप्तान सूर्या भी उनकी बात से सहमत हुए।

संजू ने बुमराह को दिया श्रेय

संजू सैमसन ने टीम इंडिया की इस जीत का श्रेय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया। संजू ने कहा 'इस जीत का पूरा श्रेय बुमराह को जाता है, वो वंस एन जेनेरेशन गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि ये पुरस्कार उन्हीं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वहां बुमराह नहीं होते तो मैं यहां नहीं खड़ा होता। यहां खेलना अविश्वसनीय अनुभव है। संजू ने आगे कहा कि जिस तरह से हमने और ईशान ने बल्लेबाजी की हम जानते थे कि 250 रन बनने चाहिए।

जसप्रीत बुमराह ने बदला मैच

आखिरी 5 ओवर की बात करें तो इसमें से दो ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाले। उन्होंने 16वें ओवर में केवल 8 रन दिया। बुमराह दोबारा 18वें ओवर में लौटे और मैच को पूरी तरह से भारत की तरफ मोड़ दिया। इस ओवर में बुमराह ने केवल 6 रन दिए और टीम इंडिया की फाइनल का टिकट पक्का कर दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article