आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़त होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस मुकाबले से ग्रुप के टॉपर के साथ ये भी तय होगी कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे और कहां भिड़ेगी। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रही है। ऐसे में भारतीय टीम के रविवार को जब मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने दो विकल्प होंगे। पहला यदि भारतीय टीम मैच जीत लेती है तो उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। लेकिन अगर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली तो उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
दक्षिण अफ्रीका होता है भारत के लिए मददगार
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और केमेंटेटर संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा, भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका की टीम हमेशा आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में मददगार रहती है। वो भारत के खिलाफ मैच गंवा देती है जैसा साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी हुआ था। जहां 30 रन जीत के लिए आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका टींम नहीं बना सकी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉकआउट मैचों में भारत के लिए मददगार नहीं रहती है। ऐसे में भारतीय टीम के पास विकल्प है कि वो किससे सेमीफाइनल में भिड़ना चाहेगा। ये एक स्ट्रेटजिक या कहे रणनीतिक कदम होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच गंवा दे टीम इंडिया
अप्रत्यक्ष रूप से मांजरेकर यह कहना चाह रहे थे कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हार जाना चाहिए। भारतीय टीम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार जाती है तो उसे सेमीफाइनल में आसान अपोनेंट मिलेगा। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में कई बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप और केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को कीवी टीम के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर की एकादश में एंट्री हो सकती है। ये बदलाव किस ओर इशारा कर रहे हैं ये तो मैच के परिणाम के बाद ही पता चलेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी इवेट्स में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पिछले 25 साल में भारत ने आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच खेले जिसमें से केवल 3 मैच जीते हैं। 6 मैच न्यूजीलैंड के खाते में गए हैं। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जीत साल 2023 के वर्ल्ड कप के दौरान मिली थी। वहीं एक जीत साल 2003 के दौरान मिली थी। कीवी टीम के सामने भारतीय टीम की आईसीसी इवेंट में अपने हथियार डाल देती है। आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड से पार पाना भारतीय टीम के लिए अबूझ पहेली सा रहा है। रोहित की कप्तानी में ये चक्रव्यूह टीम इंडिया ने तोड़ा तो है लेकिन इस जीत का सिलसिला जारी रहेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
