क्रिकेट

दूसरे टेस्ट से पहले संजय मांजरेकर और दीप दासगुप्ता ने टीम इंडिया के लिए सुझाए दो नाम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले संजय मांजरेकर और दीप दासगुप्ता ने टीम इंडिया में दो बदलाव के सुझाव दिए हैं। दोनों दिग्गज शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के खिलाफ हैं।

Image

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन (साभार-x)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय है। दूसरी तरफ टीम की कोशिश इस मैदान पर पहली जीत दर्ज करने की रहेगी और इसके लिए उसे बुमराह के बिना बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारनी होगी। इसको लेकर दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दो नए नाम का सुझाव दिया है जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए।

दीप दासगुप्ता और मांजरेकर ने सुझाए दो नाम

दीप दासगुप्ता और संजय मांजेरकर की मानें तो कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में मौका दिया जाना चाहिए। दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में होने वाला है जिसे बैटिंग फ्रैंडली पिच माना जाता है। दीप दासगुप्ता का मानना है शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में रखना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

उन्होंने दूसरा सुझाव करुण नायर की बैटिंग ऑर्डर को लेकर दिया। दीप का मानना है कि करुण को बैटिंग ऑर्डर में तीसरे नंबर पर उतारा जाना चाहिए। इससे लोअर ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह भी बन जाएगी। करुण ने ऊपरी क्रम में ठीक-ठाक रन बनाए हैं। अभ्यास मैच में फर्स्ट डाउन में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 204 रन बनाए थे। अगले मैच में उन्हें नीचे उतारा गया और दो पारी में वह केवल 65 रन ही बना सके।

संजय मांजरेकर ने भी दीप दासगुप्ता के सुझाव पर हामी भरते हुए कहा कि उनके अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाना चाहिए। मैं क्षमाप्रार्थी हूं लेकिन शार्दुल की जगह नहीं बनती है।

जसप्रीत बुमराह से करें बात

संजय मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच कुछ दिनों का अंतराल था। ऐसे में फिजियो से बात करनी चाहिए। बुमराह से बात करनी चाहिए और अगर वह कहते हैं कि वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!