क्रिकेट

Samoa vs Vanuatu: डेरियस विसर ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एक ओवर में बनाए सर्वाधिक रन

Samoa vs Vanuatu, Darius Visser Record Innings: टी20 मुकाबले में एक और रिकॉर्ड तोड़ पारी देखने को मिली। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वनुआतु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया।

Image

समोआ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC X)

Photo : Twitter

Samoa vs Vanuatu, Darius Visser Record Innings: क्रिकेट जगत में रोजाना नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इस लिस्ट में अब समोआ के डेरियस विसर का नाम भी जुड़ गया है। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वनुआतु के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक रीजन क्वालिफायर मुकाबले में एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले, जिसकी बदौलत एक ही ओवर में उनकी टीम के खाते में 39 रन जुड़ गए।

यह टी20 इतिहास में एक ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं और ऐसा करते हुए उन्होंने अब से पहले इस प्रारूप में पांच बार एक ओवर में बनाए गए 36 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। यह कीर्तिमान समोआ की पारी के 15वें ओवर में आया, जिसमें तीन नो बॉल भी शामिल थीं।

डेरियस विसर के इस शानदार ओवर ने न केवल कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए, बल्कि समोआ को एक मजबूत स्कोर तक भी पहुंचाया। उनकी 132 रनों की पारी, जिसमें 14 छक्के शामिल थे - टी20 इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर। समोआ के अंतिम स्कोर 174 का 75.86% था, जो टी20 पारी में किसी एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए रनों के उच्चतम प्रतिशत का नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले पांच बार टी20 इतिहास में किसी टीम ने एक ही ओवर में 36 रन बनाए थे। 2007 में भारत के युवराज सिंह यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ और 2024 में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी एक ही ओवर में छह छक्के जड़े। अन्य दो अवसरों पर एक ही ओवर में छह छक्के नहीं लगे थे लेकिन एक्स्ट्रा गेंदों की मदद से एक ओवर में टीम के स्कोर में 36 रनों की वृद्धि हुई थी।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article