क्रिकेट

VIDEO: बहू की बॉल पर आउट हुए सचिन, बेटी सारा ने लपका कैच; उड़ते प्लेन में तेंदुलकर ने खेला क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स हैंडल पर शुक्रवार (12 जून) को उन्होंने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए।

Image

उड़ती फ्लाइट में सचिन ने खेला क्रिकेट। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अगर छोटी सी भी चीज करते तो चर्चा का विषय बन जाते हैं। जैसे, किसी उभरते हुए सितारे को कोई टिप्स देने या फिर किसी आउट ऑफ फॉर्म क्रिकेटर को गुरुमंत्र देना हो। अब वह एक नए कारनामें के लिए चर्चा में हैं। वह उड़ते हुए प्लेन में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स हैंडल पर शुक्रवार (12 जून) को उन्होंने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए। यह वीडियो प्लेन में बैठी सचिन की पत्नी अंजली ने बनाया है।

'तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगे'

वीडियो में दिख रहा है कि सानिया गेंदबाजी करती हैं और सचिन बल्लेबाजी। फिर सचिन कहते हैं कि तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगे, बहुत थोड़ी सी पॉसिबिलिटी होगी जब तक मैं बल्ला उल्टा ना कर लूं तब थोड़े चांस बन सकते हैं। फिर सचिन बैट को उल्टा करते हैं और हैंडल से खेलते हैं। सानिया ने अगली गेंद की फिर सचिन ने शॉट खेला और सीधे सार के हाथों में चला गया।

बहू की गेंद पर आउट हुए ससुर

सचिन तेंदुलकर इस तरह बहू सानिया की बॉल पर आउट हो गए। वहीं, कैच लेकर सारा तेंदुलकर खुशी से झूमती हुई दिखीं। इस वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही लगातार कमेंट का सिलसिला जारी है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह भी लिखा की बहू की गेंद पर ससुर क्लीन बोल्ड।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article