स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी या रिकॉर्ड्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका निजी जीवन भी चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे ही एक वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाजी ने अपने निजी जीवन पर बड़ा खुलासा करके तहलका मचा दिया था। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि वह 500-600 महिलाओं के साथ रिश्ता बना चुके हैं।
एक समय था जब वेस्टइंडीज की टीम में तेज गेंदबाजों की फौज थी। हालांकि, समय के साथ-साथ गेंदबाजों का ग्राफ गिरता गया। वेस्टइंडीज के लिए कई तेज गेंदबाजों ने डेब्यू किया लेकिन 1970-90 के दशक जितना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्हीं में एक नाम आता है टीनो ला बर्ट्राम बेस्ट यानी टीनो बेस्ट। टीनो बेस्ट का जन्म बारबाडोस में हुआ। 5 फीट 8 इंच लंबे टीनो बेस्ट का अंतरराष्ट्रीय करियर कुछ खास नहीं रहा था।

Tino Best- फोटो- साभार टीनो बेस्ट इंस्टाग्राम
अपनी किताब में किया खुलासा
हालांकि, उनका निजी जीवन बहुत रंगीन रहा था, जिसका उन्होंने खुद खुलासा किया। बेस्ट ने अपनी आत्मकथा (Autobiography) 'माइंड द विंडोज: माई स्टोरी' में अपने क्रिकेटर करियर के साथ-साथ मैदान के बाहर और निजी जिंदगी के अहम पहलुओं का खुलासा किया है। 2016 में यह किताब पब्लिश हुई थी। इस किताब में टीनो बेस्ट ने लिखा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान 500-600 महिलाओं के साथ संबंध बनाया। बेस्ट ने अपनी तुलना ब्रैड पिट से करते हुए खुद को 'ब्लैक ब्रैड पिट' कहा।
'दुनिया में जहां भी गया संबंध बनाए'
टीनो बेस्ट ने लिखा, मुझे लड़कियां बहुत पसंद हैं और लड़कियां भी मुझे बहुत पसंद करती हैं। मैं मजाक में कहता हूं कि मैं ब्लैक ब्रैड पिट हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जहां भी गया, मैंने लड़कियों से बात की। लड़कियों को डेट किया। मैं दुनियाभर में लगभग 500-600 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बना चुका हूं।
'ऑस्ट्रेलियाई लड़कियां ज्यादा पसंद'
बेस्ट लिखते हैं, सबसे खूबसूरत लड़कियां ऑस्ट्रेलियाई हैं, मुझे लगता है कि वे शानदार हैं। वे अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं। मैं साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया, जहां मैंने 40 से अधिक महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे।
ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
टीनो बेस्ट ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। बेस्ट ने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट, 26 वनडे और 6 टी20I मैच खेले। टेस्ट में 57, वनडे में 34 और टी20I में 6 विकेट झटके। साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 11वें नंबर पर खेलते हुए टीनो ने 95 रन की पारी खेलते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए हुए 98 रन की पारी खेल इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। फिलहाल टीनो बेस्ट सेंट लुसिया किंग्स के कोच हैं।
