क्रिकेट

सचिन बेस्ट बैट्समैन पर क्रिकेटर नहीं, ब्रेट ली इस खिलाड़ी का लिया नाम

दुनिया भर के रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर को लेकर ब्रेट ली एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसा कहा है जो उनके फैंस को अच्छी नहीं लगेगी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली एक नए बहस को जन्म दे दिया है।

Image

ब्रेट ली (साभार-ICC)

क्रिकेट की दुनिया के ज्यादतर रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सचिन तेंदुलकर को इस खेल का भगवान माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली एक नए बहस को जन्म दे दिया है। टेस्ट या वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की बात हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड, सचिन के नाम ये सारे रिकॉर्ड हैं। यहां तक कि तेंदुलकर ने ही मेंस वनडे क्रिकेट में पहली बार डबल सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक पॉडकास्ट में बोलते हुए उनके फैंस को थोड़ा नाराज कर दिया है। दरअसल ब्रेट ली से जब सचिन तेंदुलकर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सचिन बेस्ट बैंट्समेन, क्रिकेटर नहीं

ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर को बेस्ट बैट्समैन बताया, लेकिन बेस्ट क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को चुना। पॉडकास्ट में बोलते हुए ब्रेट ली ने कहा 'मैंने हमेशा कहा है कि मेरे विचार से क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन मेरी राय में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं। उनके आंकड़े दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। अगर आप उनके आंकड़े देखें, तो आंकड़े झूठ नहीं बोलते। वह अविश्वसनीय हैं,”

इकलौते क्रिकेटर हैं जैक कैलिस

जैक कैलिस के आंकड़ों की बात करें तो वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिनके नाम टेस्ट और वनडे में दस हजार से ज्यादा रन और दोनों फॉर्मेट में 250 से ज्यादा विकेट है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में की जाती है। कैलिस ने 166 टेस्ट, 328 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में क्रमश: 13,289, 11,579 और 666 रन हैं। गेंदबाजी में भी कैलिस के आंकड़े बेमिसाल हैं। उन्होंने टेस्ट में 292 जबकि वनडे में 273 विकेट चटकाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी उनके नाम 12 विकेट हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article