क्रिकेट

सचिन ने बेन स्टोक्स की तारीफ में पढ़े कसीदे, मजाक में लिखा- सबसे मुश्किल काम होगा...

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले बेन स्टोक्स की तारीफ की है। सचिन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को लेकर सोशल मिडिया पर लिखा कि बेन के कप्तानी में लिए गए साहसी निर्णय और खेल की समझ ने टीम को नई धार दी। तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।

Image

बेन स्टोक्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद तारीफ की है। तेंदुलकर ने खेल के प्रति स्टोक्स की एनर्जी, सकारात्मकता और निडर रवैये की सराहना की है। सचिन ने कहा कि दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने लगातार मैचों पर असर डाला।

उन्होंने स्टोक्स को इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक बताया और उनकी कप्तानी को साहसी रणनीतियों और खेल की गहरी समझ लाने का श्रेय दिया, जिससे टीम को एक नया आयाम मिला। तेंदुलकर ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं और मजाक में कहा कि खेल के मुख्य मंच से दूर रहना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है।

सचिन ने लिखा-

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, बेन स्टोक्स, मुझे हमेशा वह अंदाज पसंद आया जिससे आप खेल में ऊर्जा लाते थे। आपकी सकारात्मकता, आपका निडर इरादा और दबाव में अहम पलों को संभालने का आपका तरीका हर बार खास रहा। एक ऑलराउंडर के तौर पर आप इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और कप्तान के तौर पर आपकी साहसी रणनीतियों और खेल की सहज समझ ने आपकी टीम को एक नई धार दी। आगे के सफर के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हालांकि, आपको जानते हुए, मैदान से दूर रहना शायद सबसे मुश्किल काम होगा। आपकी अगली पारी के लिए गुड लक!

आधुनिक युग का आइकन

इंग्लैंड के आधुनिक क्रिकेट आइकन में से एक, बेन स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रनों से हराया और मेजबान टीम के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती। यह मैच बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर का भी अंत साबित हुआ, क्योंकि उन्हें खिलाड़ी और कप्तान दोनों ही भूमिकाओं में अपनी पहली घरेलू सीरीज हार का सामना करना पड़ा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article