क्रिकेट

SA20 Schedule: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की तारीख का हुआ ऐलान

SA20 Fifth Edition Schedule: दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग (एसए20) का पांचवें संस्करण कब शुरू होगा और पहला मुकाबला किसके बीच होगा, इसका ऐलान कर दिया गया है।

Image

एसए20 का कार्यक्रम घोषित (X/SA20)

SA20 Fifth Edition Schedule Announced: दक्षिण अफ्रीका की घरेलू क्रिकेट लीग एसए20 का पांचवा सत्र 17 जनवरी को शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के बीच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और कप्तान केशव महाराज हैं। उसकी टीम पिछले सत्र में फाइनल में पहुंची थी।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने खिलाड़ियों और कप्तानी में बदलाव के बावजूद अपना दबदबा बरकरार रखा है। उसने मुख्य कोच एड्रियन बिररेल की मौजूदगी में एक बार फिर से चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसे देखते हुए इन दोनों टीम के बीच पहला मुकाबला काफी रोमांचक होने की संभावना है।

छह टीमों के इस टूर्नामेंट में डरबन सुपर जायंट्स, जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप शामिल हैं। इन सभी फ्रेंचाइजी का पूर्ण या आंशिक स्वामित्व आईपीएल टीम के मालिकों के पास है।

प्लेऑफ की शुरुआत 16 फरवरी को पार्ल में क्वालीफायर एक से होगी। इसके बाद 17 फरवरी को जोहानिसबर्ग में एलिमिनेटर और 19 फरवरी को क्वालीफायर दो खेला जाएगा। फाइनल 21 फरवरी को केप टाउन में होगा।

इस सत्र में चार डबल-हेडर मैच होंगे। इनमें से पहला 23 जनवरी को होगा जब डरबन सुपर जायंट्स किंग्समीड में प्रिटोरिया कैपिटल्स की मेजबानी करेगी, जिसके बाद उसी दिन जोबर्ग सुपर किंग्स वांडरर्स में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना करेगी।

इसके बाद 30 जनवरी, छह फरवरी और 13 फरवरी को भी दो-दो मैच खेले जाएंगे। एसए20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, "एसए20 के पांचवें सत्र की शुरुआत पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीम के बीच होने वाले मैच से होगी और यह रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। सत्र की शुरुआत का इससे बेहतर कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता।"

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article