क्रिकेट

SA vs USA Pitch Report: T20 विश्व कप सुपर-8 राउंड, द.अफ्रीका-अमेरिका आज के मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024, SA vs USA Pitch Report In Hindi Today Match: आज (19 June 2024) से टी20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 यानी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज होने जा रहा है, हालांकि यहां नॉकआउट वाली स्थिति नहीं होगी। इस राउंड का पहला मैच आज दक्षिण अफ्रीका और मेजबान यूएसए के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नॉर्थ सॉउंड (एंटीगा) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा। हम यहां जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस मैदान के खास आंकड़े।

Image

दक्षिण अफ्रीका-यूएसए मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024, सुपर-8 की शुरुआत
  • सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और यूएसए की टक्कर
  • मैच का आयोजन नॉर्थ साउंड के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा

T20 World Cup 2024, Super-8 Round, SA vs USA Pitch Report In Hindi Today Match: टी20 विश्व कप 2024 में अब ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त हो चुके हैं और हमको टॉप-8 टीमें मिल गई हैं जो आज से शुरू होने वाले सुपर-8 (Super 8) राउंड में टकराएंगी। सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket Team) और मेजबान यूएसए (USA Cricket Team) के बीच खेला जाएगा। ये मैच वेस्टइंडीज के एंटीगा में स्थित नॉर्थ साउंड में आयोजित होगा। मैदान होगा सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में होगी। वहीं, अमेरिकी टीम की कप्तानी करेंगे मोनांक पटेल (Monank Patel)। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों की ये पहली टक्कर होगी। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका और यूएसए के बीच होने वाले सुपर-8 राउंड के पहले मैच के लिए दोनों टीमों की तैयारी पूरी है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि टूर्नामेंट में अब तक ग्रुप चरण में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा। दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने अपने सभी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की और वे अपराजित रहे। द.अफ्रीका 8 अंक लेकर ग्रुप-डी में शीर्ष पर रही थी। वहीं दूसरी तरफ मेजबान यूएसए की टीम ने 4 मैचों में 2 मुकाबले जीते, 1 गंवाया और 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा। वे 5 अंकों के साथ ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहे, जहां शीर्ष पर टीम इंडिया मौजूद रही।

दक्षिण अफ्रीका-यूएसए मैच की पिच रिपोर्ट (SA vs USA Pitch Report)

आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के पहले मैच में जब दक्षिण अफ्रीका और यूएसए की टीमें आमने-सामने आएंगी, तो उनकी टक्कर एंटीगा के नॉर्थ साउंड में स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में होगी। इस मैदान की पिच की बात करें तो शुरुआत में तो लगा कि यहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा, लेकिन दूसरे और तीसरे मुकाबले में टीमें 50 और 100 के आंकड़े भी पार करने में सफल नहीं रहीं। ये बात अलग है कि नामीबिया के सामने ऑस्ट्रेलिया थी और ओमान के सामने इंग्लैंड। यहां चौथा व पिछला मुकाबला इंग्लैंड और नामीबिया के बीच हुआ था जो बारिश के कारण 10-10 ओवर का कर दिया गया था। फिर भी इंग्लैंड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बना डाले। इससे साफ पता चलता है कि यहां की पिच पर बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम रहेंगे। हालांकि इस मैच में नामीबिया इंग्लिश गेंदबाजों के सामने पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 84 रन बना सकी। कुल मिलाकर इस पिच पर बल्लेबाजों को खुलकर मौके मिलेंगे, वहीं गेंदबाजों को भी पलटवार का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। खासतौर पर स्पिनर्स यहां मैच पलटने का काम कर सकते हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस मैदान के आंकड़े (T20I Stats Of North Sound)

नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ों की बात करें तो इस ग्राउंड पर 2010 से लेकर अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 128 रन जरूर है, लेकिन सर्वाधिक टीम स्कोर की बात करें तो यहां कनाडा की टीम बहामास के खिलाफ 2021 में 190 रनों का स्कोर खड़ा कर चुकी है। मैदान का सबसे छोटा स्कोर इसी बार विश्व कप में ओमान के नाम दर्ज हुआ जब इंग्लैंड ने उनको 47 रन पर ऑल-आउट कर दिया। सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा यहां स्कॉटलैंड ने किया है जिन्होंने इसी विश्व कप में ओमान के खिलाफ 153 रन का टारगेट हासिल करके जीत हासिल की थी।

दक्षिण अफ्रीका और यूएसए की टीमें (SA and USA Squads)

अमेरिका टी20 टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर और शैडली वान शल्कविक।

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीमः एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक और ब्योर्न फोर्टुइन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article