क्रिकेट

SA vs PAK 3rd ODI: कामरान गुलाम ने खेली धमाकेदार पारी, पाकिस्तान ने द.अफ्रीका को उनके घर पर रौंदा

South Africa vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में बुरी तरह से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही उन्होंने वनडे सीरीज को 2-0 से जीत लिया है

Image

कामरान गुलाम (फोटो- AP)

South Africa vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 81 रन से हराकर विदेशी सरजमीं पर लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला जीत ली ।पिछले महीने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने के बाद पाकिस्तान ने एक मैच बाकी रहते दक्षिण अफ्रीका को 2 . 0 से मात दी ।

बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाये ।जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई । हेनरिच क्लासेन ने 97 रन बनाये । तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया ।

द.अफ्रीका को कैच छोड़ना पड़ा भारी

पाकिस्तानी टीम फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रही है और लगातार दो अच्छी जीत से उसका मनोबल बढेगा । पाकिस्तान के लिये अच्छी बात बाबर का फॉर्म में लौटना भी रही जिन्होंने मई के बाद किसी भी प्रारूप में पहला अर्धशतक जड़ते हुए 95 गेंद में 73 रन बनाये । पिछले 13 महीने में वनडे में यह उनका पहला अर्धशतक है ।

रिजवान 82 गेंद में 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे । वहीं गुलाम ने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और वह 32 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए । दक्षिण अफ्रीका ने चार कैच टपकाये जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने आखिरी दस ओवरों में 105 रन बना डाले।

क्लासेन की पारी गई खराब

दक्षिण अफ्रीका ने 330 रन के लक्ष्य के जवाब में अच्छी शुरूआत की लेकिन स्पिनर अबरार अहमद और अनियमित स्पिनर सलमान आगा ने शीर्ष क्रम के तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को करारे झटके दिये । क्लासेन को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका ।पाकिस्तान के लिये अफरीदी ने चार और नसीम शाह ने तीन विकेट चटकाये ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article