SA vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच है जहां साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी कर रही है। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास अपना क्राउन बचाने की चुनौती है तो वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है। दोनों टीमों के फाइनल तक के सफर पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका ने 12 मैच में से 8 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है तो पैट कमिंस एंड कंपनी 19 में से 13 मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया के यहां तक के सफर में भारत के खिलाफ अहम बॉर्डर गावस्कर सीरीज में जीत भी शामिल हैं।
हेड टू हेड में कैसा है रिकॉर्ड
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें 101 मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 मुकाबले अपने नाम किए जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 26 मैच जीते। 21 मुकाबले ड्रॉ रहे।
AUS vs SA टॉस का समय (SA vs AUS Toss Time)
AUS vs SA के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।
AUS vs SA टॉस की जगह (SA vs AUS Toss Venue)
AUS vs SA के बीच आज का मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
AUS vs SA आज का टॉस किसने जीता (SA vs AUS Toss Win Today)
AUS vs SA के बीच आज का मैच के टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रियान रिकल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरॉन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
